देश की खबरें | ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 14 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को 16 हजार टन से अधिक एलएमओ पहुंचायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने कोविड-18 महामारी के चलते जीवन रक्षक गैस की भारी मांग के बीच पिछले एक महीने में 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 977 टैंकरों से 16,023 टन से अधिक तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचायी है। रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Corona

नयी दिल्ली, 23 मई रेलवे ने कोविड-18 महामारी के चलते जीवन रक्षक गैस की भारी मांग के बीच पिछले एक महीने में 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 977 टैंकरों से 16,023 टन से अधिक तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचायी है। रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अभी तक 247 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को राहत पहुंचाई है, जबकि फिलहाल 12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें 50 टैंकरों से 920 टन एलएमओ ले जा रही हैं।

रविवार का ऐसी ट्रेनों से 1142 टन ऑक्सीजन पहुंचायी गयी। इससे पहले 20 मई को ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने एक दिन में सर्वाधिक 1118 टन ऑक्सीजन पहुंचायी थी।

रेलवे ने बताया कि तमिलनाडु को एक हजार टन से अधिक एलएमओ की आपूर्ति ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से की गई है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने 126 टन ऑक्सीजन महाराष्ट्र पहुंचाने के साथ 24 अप्रैल से आपूर्ति करना शुरू किया था। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से 14 राज्यों -- उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम को ऑक्सीजन की राहत पहुंचाई गई है।

उसने कहा , ‘‘अब तक महाराष्ट्र को 614 ट्रन, उत्तर प्रदेश को 3649 टन, मध्यप्रदेश को 633 टन, दिल्ली को 4600 टन, हरियाणा को 1759 टन, राजस्थान को 98 टन, कर्नाटक को 1063 टन, उत्तराखंड को 320 टन, तमिलनाडु को 1024 टन, आंध्रप्रदेश को 730 टन, पंजाब को 225 टन, केरल को 246 टन, तेलंगाना को 976 टन और असम को 80 टन ऑक्सीजन पहुंचायी गयी है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू