Chandni Chowk Fire Breaks: दिल्ली के चांदनी चौक में थोक बाजार में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें खाक

उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक में थोक बाजार भागीरथ पैलेस में भीषण आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

(Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 25 नवंबर : उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk) में थोक बाजार भागीरथ पैलेस में भीषण आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगी इस आग पर काबू पा लिया गया है और अब वातावरण को ठंडा किया जा रहा है ताकि आग दोबारा न भड़क जाए घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें आग लगने की सूचना बृहस्पतिवार रात नौ बजकर 19 मिनट पर मिली और दमकल की 40 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. अभी दमकल की 22 गाड़ियां वातावरण को ठंडा करने में जुटी हैं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर 12 घंटे से अधिक समय में काबू पाया गया. यह भी पढ़ें : Kerala: नकली नोट छापने और इस्तेमाल करने के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि बाजार में एक दुकान में आग लग गई थी, जो तुरंत ही बाकी दुकानों में फैल गई. सभी दुकानें बिजली के उपकरणों की है. दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ आग पर काबू पा लिया गया है. अभी दमकल की 22 गाड़ियां शीतलन अभियान में जुटी हैं. हालांकि, आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड