देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 5.46 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बृहस्पतिवार को शाम तक कोविड-19 रोधी टीके की 15,20,111 खुराक के साथ ही देश में अब तक 5.46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, 25 मार्च भारत में बृहस्पतिवार को शाम तक कोविड-19 रोधी टीके की 15,20,111 खुराक के साथ ही देश में अब तक 5.46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 5,46,65,820 खुराक दी जा चुकी हैं।

इसमें 80,18,757 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 50,92,757 को दूसरी खुराक दी गई है। इसी तरह, अग्रिम मोर्चे के 85,53,228 कर्मियों को पहली खुराक जबकि 33,19,005 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक, इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2,42,50,649 लाभार्थियों को टीके को पहली खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा, ''बृहस्पतिवार को शाम सात बजे तक टीके की कुल 15,20,111 खुराक दी गईं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\