देश की खबरें | असम में 4,700 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राज्य के करीमगंज जिले में 4,700 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया है।
गुवाहाटी/करीमगंज, 30 अगस्त असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राज्य के करीमगंज जिले में 4,700 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि असम पुलिस ने सोमवार को चुरईबारी थाना क्षेत्र के तहत एक स्थान पर नियमित जांच के दौरान प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया जिसे एक ट्रक में ले जाया जा रहा था।
शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘असम पुलिस द्वारा हाल फिलहाल में की गयी सबसे बड़ी जब्ती में करीमगंज पुलिस ने सोमवार को पड़ोस के एक राज्य से आ रहे ट्रक में प्राकृतिक रबड़ की चादरों में छिपाया गया 4,728 किलोग्राम गांजा जब्त कर लिया।’’
मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि ट्रक त्रिपुरा से आ रहा था। उन्होंने बताया, ‘‘जब चालक ने पुलिस जांच चौकी देखी तो उसने ट्रक को रोक लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरी तरह ट्रक की जांच की और रबड़ की चादरों के नीचे से गांजा जब्त किया।’’
अधिकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रक को जब्त करके जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)