देश की खबरें | दिल्ली में इस वर्ष अब तक डेंगू के 2,700 से अधिक मामलों की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर के शुरुआती दो सप्ताह में डेंगू के करीब 600 मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल मच्छर जनित बीमारी के संक्रमण की संख्या बढ़कर 2,700 से अधिक हो गई है। नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर के शुरुआती दो सप्ताह में डेंगू के करीब 600 मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल मच्छर जनित बीमारी के संक्रमण की संख्या बढ़कर 2,700 से अधिक हो गई है। नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

अक्टूबर के महीने में डेंगू के 1,238 मामले दर्ज किए गए थे। चार नवंबर तक डेंगू संक्रमण की संख्या 2,470 थी और इस महीने 11 नवंबर तक 291 मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस साल मलेरिया के 212 और चिकनगुनिया के 43 मामले भी दर्ज किए गए हैं। डेंगू के कुल रिपोर्ट किए गए 2,761 मामलों में से 693 सितंबर में सामने आए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में दिल्ली में एक जनवरी से 11 नवंबर की अवधि में 4,375 मामले दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है, जबकि 2021 में डेंगू से 23 लोगों की जान चली गई थी।

वर्ष 2015 में दिल्ली में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था, अक्टूबर में मामलों की संख्या 10,600 को पार कर गई थी। 1996 के बाद से यह दिल्ली का सबसे खराब डेंगू का प्रकोप था।

सोमवार को जारी एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए गए। डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, जो कभी-कभी दिसंबर के मध्य तक फैलते हैं।

एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मच्छर जनित बीमारियों के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, दाने और मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल हैं, जो कि कोविड-19 के समान हैं, जिसमें बुखार या ठंड लगना, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, थकान और सिरदर्द भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड