देश की खबरें | पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत 2,200 से अधिक स्थान पर छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ बुधवार को राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की, जिसके तहत 5,500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाले 650 दलों ने 2,247 स्थानों पर छापेमारी की और 2,125 घरों की तलाशी ली।

चंडीगढ़, 31 मई पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ बुधवार को राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की, जिसके तहत 5,500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाले 650 दलों ने 2,247 स्थानों पर छापेमारी की और 2,125 घरों की तलाशी ली।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर आज सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे के बीच यह अभियान चलाया गया।

विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि अभियान के दौरान कथित मादक पदार्थ तस्करों और उनसे जुड़े स्थानों व घरों पर एक साथ छापेमारी की गई।

उन्होंने कहा कि एक साथ छापेमारी करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अभियान की निगरानी करने और राजपत्रित रैंक के अधिकारियों की देखरेख में पर्याप्त संख्या में पुलिस दल बनाने के लिए कहा गया था।

शुक्ला ने कहा कि पुलिस दलों ने 1.8 किलो हेरोइन, 82 किलो चूरा पोस्त, एक किलो अफीम, 5.35 लाख रुपये नकद और चार हथियार आदि बरामद किए।

उन्होंने कहा कि राज्य में 48 प्राथमिकियां दर्ज की गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\