देश की खबरें | उप्र में 1642 ट्रेनों के जरिए आये 22.17 लाख से अधिक प्रवासी कामगार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में 1642 ट्रेनों के जरिए अब तक 22.17 लाख से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आये हैं।

जियो

लखनऊ, नौ जून उत्तर प्रदेश में 1642 ट्रेनों के जरिए अब तक 22.17 लाख से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आये हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को कहा, ''देश में सबसे अधिक कामगार उत्तर प्रदेश में आये हैं । दक्षिण के राज्यों से भी हम अपने कामगारों एवं श्रमिकों को प्रदेश में लाने में सफल हुए हैं ।''

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2259 मरीज पाए गए, 120 की मौत: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अवस्थी ने कहा, ''प्रदेश में अब तक 1642 ट्रेनों से 22.17 लाख से अधिक लोगों को लाया जा चुका है । गोरखपुर में अब तक 278 ट्रेनों से 3, 56, 650 कामगार एवं श्रमिक आये हैं ।''

उन्होंने बताया कि प्रदेश में गुजरात से 548 ट्रेनों से 7, 98, 089 लोग आ चुके हैं । महाराष्ट्र से 428 ट्रेनें, पंजाब से 235 ट्रेनें तथा दिल्ली से 103 ट्रेनें कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर प्रदेश में आ चुकी हैं ।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, कहा-मेरी पार्टी ही मेरा परिवार.

अवस्थी ने बताया कि उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के ईंट भट्ठा श्रमिकों को उनके राज्य में भेजे जाने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है ।

उन्होंने बताया कि धारा 188 के तहत 63, 445 एफआईआर दर्ज करते हुये 1, 74, 466 लोगों को नामजद किया गया है । प्रदेश में अब तक 60, 40, 899 वाहनों की सघन जांच में 53, 166 वाहन सीज किये गये । चेकिंग अभियान के दौरान 27, 11, 72, 236 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया ।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 908 लोगों के खिलाफ 691 एफआईआर दर्ज करते हुए 323 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘फेक न्यूज’ के तहत अब तक 1408 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी