जरुरी जानकारी | जम्मू-कश्मीर में 200 से अधिक निवेशकों को कारोबार करने के लिए भूमि आवंटित की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बाहर के 200 से अधिक निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में अपनी व्यावसायिक इकाइयां स्थापित करने के लिए पिछले एक दशक में औद्योगिक एस्टेट में भूमि प्रदान की गई है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जम्मू, 16 मार्च जम्मू-कश्मीर के बाहर के 200 से अधिक निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में अपनी व्यावसायिक इकाइयां स्थापित करने के लिए पिछले एक दशक में औद्योगिक एस्टेट में भूमि प्रदान की गई है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद बाहरी निवेशकों द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में कई गुना वृद्धि हुई है। बाहरी निवेशकों में से ज्यादातर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से हैं।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश निवेशकों ने जम्मू क्षेत्र के कठुआ और सांबा जिलों को अपनी फर्म स्थापित करने के लिए प्राथमिकता दी, जबकि घाटी में बहुत कम व्यवसायी रुचि दिखा रहे हैं।

औद्योगिक नीति 2016-26 के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 28 व्यवसायियों को सांबा और कठुआ जिलों में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए 500 कनाल से अधिक भूमि आवंटित की गई थी। निवेश प्रस्ताव के आधार पर भूमि का आवंटन अलग-अलग होता है।

हालांकि, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद संशोधित औद्योगिक नीति 2021-30 की शुरुआत के बाद दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के व्यवसायी भी निवेश के लिए इस क्षेत्र पर नजर गड़ाए हुए हैं।

दिल्ली के लगभग 50 व्यवसायियों को जम्मू-कश्मीर में भूमि आवंटित की गई है, इसके बाद हरियाणा (45), पंजाब (43), उत्तर प्रदेश (14), महाराष्ट्र (नौ) और गुजरात, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से सात-सात व्यवसायियों को भूमि आवंटित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\