खेल की खबरें | ओवल टेस्ट खेलेंगे स्टोक्स, कहा दर्द सिर्फ एक भाव है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ‘दर्द को महज एक भाव’ बताकर संकेत दिया है कि वह भारत के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेंगे हालांकि उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की जरूरत को माना ।

मैनचेस्टर, 28 जुलाई इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ‘दर्द को महज एक भाव’ बताकर संकेत दिया है कि वह भारत के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेंगे हालांकि उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की जरूरत को माना ।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों के बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा । चौथे टेस्ट के आखिरी दिन स्टोक्स और उनकी टीम एक घंटा पहले मैच खत्म करना चाहते थे लेकिन भारतीय टीम ने इनकार कर दिया ।

स्टोक्स ने रविवार को दर्द के बावजूद 11 ओवर डाले । उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे नहीं खेलने की संभावना नहीं के बराबर है । मैं हमेशा अपना सब कुछ देने की कोशिश करूंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी चोट बदतर नहीं हुई है और उम्मीद है कि जल्दी इससे उबरकर आखिरी टेस्ट खेल सकूंगा । मैने हरफनमौला के तौर पर अपना काम किया है और इस सप्ताह कुछ ज्यादा हो गया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ गेंदबाजी करना आसान नहीं है । अभी दर्द है लेकिन मैं कोशिश करता रहूंगा । मैं सभी गेंदबाजों से कहता हूं कि दर्द सिर्फ एक भाव है ।’’

स्टोक्स ने इस श्रृंखला में खूब गेंदबाजी की है और अभी तक सर्वाधिक 17 विकेट ले चुके हैं । मैनचेस्टर में उन्होंने पारी में पांच विकेट चटकाने के अलावा शतक भी लगाया था ।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट में तरोताजा गेंदबाजों की जरूरत होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इतने लंबे समय तक मैदान पर रहकर काफी गेंदबाजी की । सभी थक गए हैं । हम सबका आकलन करेंगे और अगले दो तीन दिन के आराम के बाद फैसला लेंगे । हमें देखना होगा कि कुछ नये गेंदबाजों को शामिल किया जाये लेकिन यह फैसला मैच के पास ही लेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड