देश की खबरें | प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

लखनऊ, 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम केंद्र लखनऊ की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अनेक हिस्सों में भयंकर शीतलहर चली। इसके अलावा अनेक स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा। इसके अलावा कानपुर, वाराणसी, झांसी, आगरा तथा प्रयागराज में यह सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

इस अवधि में लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज तथा कानपुर मंडलों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी कम रहा। इस दौरान इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा हरदोई में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 5.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर, अयोध्या और बाराबंकी में 5.5-5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के अनेक स्थानों पर घना कोहरा गिरने और शीत लहर चलने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड