विदेश की खबरें | पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ का प्रकोप, 68 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में सिंध प्रांत के कराची शहर एवं बलूचिस्तान प्रांत में निरंतर बारिश होने एवं बाढ़ आने के कारण कम से कम 68 लोगों की मौत हो गयी । अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कराची, 11 जुलाई पाकिस्तान में सिंध प्रांत के कराची शहर एवं बलूचिस्तान प्रांत में निरंतर बारिश होने एवं बाढ़ आने के कारण कम से कम 68 लोगों की मौत हो गयी । अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा, बरखान, पिशिन, कोहलू, बोलान , लोरलाई और झोब इलाकों में 63 लोगों की तथा सिंध प्रांत की राजधानी कराची में पांच लोगों की मौत हो गयी क्योंकि शहर में लगातार वर्षा हुई है और कई क्षेत्र पानी में डूब गये हैं। शहर में कई लोग बकरीद के दूसरे दिन भी बिना बिजली के रहे।

कराची में एक पुलिस अधिकारी के अनुसार चार व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति की दीवार ढह जाने से जान चली गयी।

बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव ने प्रांत में अधिक लोगों की मौत की वजह क्वेटा में प्राकृतिक जलमार्ग में घरों के निर्माण बतायी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जान गंवाने वाले ज्यादातर लोग इन क्षेत्रों से हैं।’’ उन्होंने इस बात की पुष्टि की बचावकर्मियों ने क्वेटा केसमीप लोरेलाई से सात शव बरामद किये।

बलूचिस्तान प्रांत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि लोगों की मौत के आलवा प्रांत में बाढ एवं वर्षाजनित घटनाओं में 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\