India Women vs Ireland Women: "हमारी टीम को इस साल को वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ बनाना होगा..." आयरलैंड के खिलाफ 3-0 से मिली जीत के बाद बोली स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना का मानना है कि वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखलाओं में 3 . 0 से मिली जीत इस साल होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप की तैयारी के लिये शानदार है और उनकी टीम को इस साल को वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ साल बनाना होगा.

Smriti Mandhana (Photo: @BCCIWomen)

राजकोट, 16 जनवरी: स्मृति मंधाना का मानना है कि वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखलाओं में 3 . 0 से मिली जीत इस साल होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप की तैयारी के लिये शानदार है और उनकी टीम को इस साल को वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ साल बनाना होगा.

महिला वनडे विश्व कप इस साल भारत में होना है और मंधाना का मानना है कि लगातार छह वनडे जीतने के बाद अब उनकी टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिल सकता है.

यह भी पढें: Video: स्मृति मंधाना की फैन नंबर 1 हैं पाकिस्तान की अरीशा अंसारी, अंडर-19 क्रिकेटर ने भारतीय स्टार से मिलने की जताई इच्छा

उन्होंने बीसीसीआई द्वारा साझा किये गए वीडियो में कहा ,‘‘ विश्व कप वाले साल में 3 . 0 से मिली जीत खास है. हमें इस लय को कायम रखते हुए इस साल को वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ साल बनाना होगा.’’ मंधाना (135) और प्रतिका रावल (154) के बीच पहले विकेटके लिये 233 रन की साझेदारी की मदद से भारत ने तीसरे वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर पांच विकेट पर 435 रन बनाकर 304 रन से जीत दर्ज की.

मंधाना ने कहा ,‘‘मैं खुलकर बल्लेबाजी करना चाहती थी. मैने डगआउट में भी कहा था कि मैं अपने शॉट्स खेलूंगी क्योंकि हर बार ऐसा खेलने का मौका नहीं मिल पाता.’ वहीं रावल ने स्वीकार किया कि शतक के करीब पहुंचने पर वह थोड़ी धीमी पड़ गई थी लेकिन शतक पूरा होते ही तेजी से बल्लेबाजी की.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हमेशा रनों का अंबार लगाना चाहती हूं और देश के लिये खेलते समय ऐसा कर पाना गर्व की बात है. 70 रन बनाने के बाद मैं थोड़ा संभलकर खेल रही थी लेकिन शतक पूरा होते ही मैने खुलकर खेलना शुरू किया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 9th Match Scorecard: दुबई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान 7 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Pakistan Women, Match 9 Scorecard: दुबई में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप, टीम इंडिया को मिला सिर्फ 56 रनों का लक्ष्य; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 9th Match Live Score Update: दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है महामुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: दुबई में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जीता टॉस,पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड