Pakistan: रात के अंधेरे में हमारा जनादेश चुरा लिया गया- इमरान की पार्टी का आरोप

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने का फैसला करके "रात के अंधेरे में उनका जनादेश चुरा लिया है".

Imran Khan Photo Credits Twitter

लाहौर/इस्लामाबाद, 14 फरवरी : जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने का फैसला करके "रात के अंधेरे में उनका जनादेश चुरा लिया है". पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने मंगलवार रात एक आकस्मिक फैसले में पार्टी अध्यक्ष नवाज शरीफ के बजाय उनके छोटे भाई शहबाज (72) को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया. इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के केंद्रीय सूचना सचिव रऊफ हसन ने कहा कि इमरान के जनादेश को ‘‘रात के अंधेरे में चुरा लिया गया है’’.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पाकिस्तान को और अधिक अस्थिरता के रास्ते पर ले जाया जा रहा है.’’ पीएमएल-एन के नेतृत्व में बन रहे संभावित गठबंधन का जिक्र करते हुए हसन ने कहा, ‘‘सरकार बनाने के लिए कुछ अपराधियों, जिन्हें जनता ने खारिज कर दिया है, को शामिल करने का फैसला देश के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों को झलकाता है.’’ खान की पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने संसद में सर्वाधिक सीट जीती हैं. 266 सदस्यीय नेशनल असेंबली में उनके खाते में 92 सीट आई हैं. सरकार बनाने के लिए 133 सीट होना आवश्यक है. यह भी पढ़ें : बिहार रास चुनाव : राजग के तीन और कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया

इमरान खान (71) भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में हैं, वहीं पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने पार्टी के सांगठनिक चुनावों से जुड़े विवाद के बाद उसका चुनाव चिह्न चले जाने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ा. पीटीआई प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान स्थिति "लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मानदंडों के मूल सार पर आघात" करने के साथ-साथ "राष्ट्रीय हितों और अपने लोगों के कल्याण के लिए तिरस्कार" को भी दर्शाती है. उन्होंने कहा कि पीटीआई संस्थापक इमरान खान से ही देश को संकट से उबारने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट