देश की खबरें | ओटीए चेन्नई ने ‘पासिंग आउट परेड’ से पहले कई गतिविधियों का आयोजन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई स्थित ‘अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) ने अल्पकालिक सेवा कमीशन (एसएससी)-118, एसएससी (महिला)-32 और समकक्ष पाठ्यक्रमों के अधिकारी कैडेट की ‘पासिंग आउट परेड’ से पहले शुक्रवार को यहां ‘परमेश्वरन ड्रिल स्क्वायर’ में कई गतिविधियां आयोजित कीं।
चेन्नई, छह सितंबर चेन्नई स्थित ‘अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) ने अल्पकालिक सेवा कमीशन (एसएससी)-118, एसएससी (महिला)-32 और समकक्ष पाठ्यक्रमों के अधिकारी कैडेट की ‘पासिंग आउट परेड’ से पहले शुक्रवार को यहां ‘परमेश्वरन ड्रिल स्क्वायर’ में कई गतिविधियां आयोजित कीं।
यह कार्यक्रम ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल माइकल ए जे फर्नांडीज के संरक्षण में आयोजित किया गया और इसमें कई शानदार गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।
शारीरिक प्रशिक्षण को प्रदर्शित करने वाली इन गतिविधियों ने फिटनेस के प्रति उत्कृष्टता को लेकर अकादमी की प्रतिबद्धता को दर्शाया।
एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इसके बाद ‘आर्मी मार्शल आर्ट रिजीम’ (एएमएआर) का एक शानदार प्रदर्शन किया गया और सैन्य बैंड द्वारा एक बेहतरीन प्रस्तुति पेश की गई।’’
‘हॉर्स राइडिंग क्लब’ के घुड़सवारी प्रशिक्षकों और अधिकारी कैडेट ने घोड़ों और सवारों के बीच बेहतरीन सामंजस्य और समन्वय का उदाहरण पेश किया।
इसके अलावा, हवाई युद्धाभ्यास में नवाचार और कौशल को प्रदर्शित किया गया।
लेफ्टिनेंट जनरल माइकल फर्नांडीज ने कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके अनुकरणीय कौशल की प्रशंसा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)