देश की खबरें | बड़े स्तर पर महिला आईपीएल का आयोजन भारत के लिये अच्छा होगा : झूलन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि बड़े स्तर पर महिला आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का आयोजन देश, खेल और इससे जुड़ी युवा खिलाड़ियों के लिये अच्छा होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि बड़े स्तर पर महिला आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का आयोजन देश, खेल और इससे जुड़ी युवा खिलाड़ियों के लिये अच्छा होगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) महिला आईपीएल के आयोजन पर काम कर रहा है लेकिन अभी पुरुष लीग के साथ महिला टी20 चैलेंज ही आयोजित करता है।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: कोयंबटूर में केंद्रीय जांच एजेंसी ने सुनारों पर मारे छापे.

झूलन ने स्पोर्ट्स टाइगर्स के कार्यक्रम ‘ऑफ द फील्ड’ में कहा, ‘‘जहां तक आईपीएल का सवाल है तो हम चाहते हैं कि पूर्ण टूर्नामेंट शुरू होना चाहिए और हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिला आईपीएल देश और युवा क्रिकेटरों के लिये सबसे बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि उन्हें भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। ’’

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: अयोध्या एयरपोर्ट अब भगवान राम के नाम से जाना जाएगा, नाम बदलने और हाईअड्डे का दायरा बढ़ाने की कवायद की शुरू.

महिला अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली 37 वर्षीय झूलन ने कहा कि उम्र केवल एक नंबर है और खेल के प्रति जुनून अधिक मायने रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर आप कभी उम्र के बारे में नहीं सोचते। आप केवल अपने जुनून, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति लगाव के साथ आगे बढ़ते हो। ’’

झूलन ने कहा, ‘‘आप मैदान में जाना चाहते हो और यह एक खिलाड़ी के लिये सबसे संतोषजनक पल होता है। और मैं अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रही हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी