देश की खबरें | राज्यपाल को कुलाधिपति पद से हटाने के लिए जारी अध्यादेश अप्रभावी हो गया है: खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद से हटाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी अध्यादेश विधानसभा सत्र बुलाये जाने के बाद अब अप्रभावी हो गया है।

तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, 23 नवंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद से हटाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी अध्यादेश विधानसभा सत्र बुलाये जाने के बाद अब अप्रभावी हो गया है।

सरकार ने इस महीने की शुरुआत में अध्यादेश जारी कर राज्यपाल को राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद से हटा दिया था। उसने बाद में पांच दिसंबर से विधानसभा सत्र बुलाने का भी फैसला किया।

नाखुश दिख रहे खान ने हाल में आईं इन खबरों की भी आलोचना की कि राज भवन राज्यपाल के अतिथियों के लिए सरकार से अतिरिक्त गाड़ियों की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें अतिथियों को पैदल चलने के लिए कहना चाहिए।

खान ने नयी दिल्ली में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर राज भवन में अतिरिक्त मेहमान आते हैं तो सरकार से अतिरिक्त वाहन मांगे जाएंगे। इसमें नयी बात क्या है? यदि राज्यपाल के अतिथि आते हैं तो क्या मुझे उन्हें पैदल चलने को कहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब विधानसभा सत्र बुलाया गया है तो राज भवन को पहले भेजा गया कोई भी अध्यादेश अप्रभावी हो जाता है। इसलिए अब ऐसा कोई अध्यादेश नहीं है।’’

राज भवन के सामने हालिया प्रदर्शनों में कथित रूप से सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर पिनराई विजय सरकार से किसी तरह का जवाब मिलने के सवाल पर खान ने कहा कि उन्होंने कोई जवाब नहीं मांगा और ऐसा लगता है कि राज्य में कानून का उल्लंघन सामान्य बात हो गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अदालत केवल एक विश्वविद्यालय के मामले में पिछले छह महीने में एक के बाद एक फैसले सुना रही है। उच्च न्यायालय ने तीन या चार फैसले सुनाये। इसलिए ऐसा लगता है कि कानून का उल्लंघन सामान्य होता जा रहा है।’’

राज्यपाल ने कहा कि वह हालात को सुधारने के लिए पर्याप्त गुंजाइश रखेंगे, लेकिन यदि कानून का सम्मान नहीं किया जाता तो राज्यपाल अंतत: किसी स्तर पर तो कार्रवाई के लिए बाध्य हैं।

खान का विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति समेत अनेक विषयों को लेकर राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) नीत सरकार के साथ गतिरोध चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज