देश की खबरें | कर्नाटक पुलिस को मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ देशद्गोह के आरोपों की जांच करने के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने शिवमोगा जिले की डोड्डापेट पुलिस को राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ देशद्रोह और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है।

बेंगलुरु, 31 मार्च कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने शिवमोगा जिले की डोड्डापेट पुलिस को राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ देशद्रोह और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है।

मौजूदा एवं पूर्व विधायकों और सांसदों के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने 30 मार्च को शिवमोगा निवासी रियाज अहमद की ओर से दायर निजी शिकायत पर यह आदेश जारी किया।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ डोड्डापेट पुलिस और उच्च अधिकारियों से संपर्क किया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एक निजी शिकायत के साथ विशेष अदालत का रुख किया।

अहमद का आरोप है कि 20 फरवरी 2022 को हिंदू कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के बाद, इससे पहले कि पुलिस मामले की जांच करती, ईश्वरप्पा और चन्नाबसप्पा (एक भाजपा नेता) यह दुष्प्रचार फैलाने लगे कि वारदात के पीछे राजनीतिक व धार्मिक कारण हैं।

अहमद ने दावा किया कि यह दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने के इरादे से किया गया था और इसके चलते 21 फरवरी को दंगे हुए, जिससे निजि और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।

देशद्रोह और दुश्मनी को बढ़ावा देने के अलावा अहमद ने आरोप लगाया कि ईश्वरप्पा के कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और सद्भाव बिगड़ा।

यह मानते हुए कि शिकायतकर्ता ने मामले को जांच के लिए संदर्भित करने के लिए कई आधार दिए हैं, बेंगलुरु की अदालत ने शिवमोगा पुलिस को तफ्तीश के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\