देश की खबरें | बेंगलुरु में वायुसेना के प्रशिक्षु कैडेट की हत्या के मामले में ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में वायुसेना के एक प्रशिक्षु कैडेट की मौत के मामले में उसके (वायु सेना के) छह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, सेना ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिये हैं।

नयी दिल्ली/बंगलुरु, 25 सित‍ंबर बेंगलुरु में वायुसेना के एक प्रशिक्षु कैडेट की मौत के मामले में उसके (वायु सेना के) छह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, सेना ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिये हैं।

वायुसेना ने प्रशिक्षु कैडेट अंकित झा की मौत पर शोक जताया है और एक बयान जारी करके कहा है, ‘‘प्रशिक्षु फ्लाइंग ऑफिसर की मौत से संबंधित परिस्थितियों का पता लगाने के लिए वायुसेना द्वारा ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू की जा रही है।’’

बयान में यह भी कहा गया है कि वायुसेना इस मामले में पुलिस की ओर से की जा रही जांच में भरपूर सहयोग कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, अंकित (27) का शव वायुसेना तकनीकी कॉलेज (एएफटीसी) के एक कमरे में फंदे से लटका मिला था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अंकित के भाई अमन झा की शिकायत के आधार पर शनिवार को वायुसेना के छह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने संदेह जताया कि अंकित की मौत चार-पांच दिन पहले हुई थी।

अमन ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया। हालांकि, एएफटीसी के लोग सबूत के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे थाने में मौजूद थे।

मामले में मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए, ‘‘वायुसेना ने एक बयान में कहा कि कैडेट अंकित कुमार झा पिछले साल फरवरी में बल में शामिल हुए थे, लेकिन महिला प्रशिक्षु अधिकारी द्वारा उनके खिलाफ शिकायत के बाद एक जांच के आधार पर ‘कदाचार’ के लिए 20 सितंबर को उनका प्रशिक्षण समाप्त कर दिया गया था।’’

वायु सेना ने कहा, ‘‘भारतीय वायु सेना इस दुर्भाग्यपूर्ण नुकसान पर शोक व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार को उनके दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करती है। सेना इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच में सहयोग कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को पोस्टमार्टम किया गया था, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स