उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों को ई—लर्निंग शुरू करने के आदेश

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान यह आदेश दिये।

जमात

लखनऊ, 14 अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान शिक्षण सत्र नियमित रखने के मकसद से सभी स्कूलों को कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये आगामी 20 अप्रैल से ई—लर्निंग और व्हाट्सअप वर्चुअल क्लासेज शुरू करने के आदेश दिये हैं।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान यह आदेश दिये।

शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यूपी बोर्ड के छात्रों को दीक्षा पोर्टल पर ई—सामग्री की मदद से पढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन के लिये जल्द से जल्द एक कार्ययोजना बनायी जानी चाहिये ताकि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को भी इसका फायदा मिल सके।

इसके पूर्व, प्रदेश सरकार ने सोमवार को कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के आदेश दिए थे।

प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक को दिए गए आदेश में कहा है कि लॉकडाउन के कारण पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों में शैक्षणिक सत्र को नियमित किए जाने के मकसद से माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन करते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

मालूम हो कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान सभी शिक्षण संस्थाएं भी बंद हैं। अनेक सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षाओं से ठीक पहले लॉकडाउन घोषित हो जाने के कारण शिक्षण सत्र प्रभावित हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी