देश की खबरें | दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, बृहस्पतिवार की रात तेज आंधी व वर्षा का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बीच बृहस्पतिवार रात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है तथा यहां मेघगर्जन एवं वर्षा होने और आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 मई राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बीच बृहस्पतिवार रात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है तथा यहां मेघगर्जन एवं वर्षा होने और आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई स्थानों पर आंधी के बाद गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

‘ऑरेंज अलर्ट’ संकेत देता है कि मौसम खराब हो सकता है इसलिए लोगों को सतर्कता बनाये रखनी चाहिए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। उसके अनुसार यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 63 से 49 प्रतिशत के बीच रही।

पूर्वानुमान में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की भी बात कही गयी है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शाम पांच बज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड