ताजा खबरें | एसआईआर को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के सात मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के सात मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के बीच साझेदारी के तहत बुधवार को जीएसएलवी रॉकेट से ‘निसार’ उपग्रह को कक्षा में स्थापित किए जाने के बारे में सदन को सूचित किया।

सदस्यों ने मेजें थपथपाकर इस उपलब्धि की सराहना की।

बिरला ने सदन को यह सूचित भी किया कि रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के सांसद एनके प्रेमचंद्रन को सभापति तालिका के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाने लगे।

बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों के तख्तियां दिखाने और नारेबाजी करने पर निराशा जताई और कहा कि नियोजित तरीके से प्रश्नकाल और शून्यकाल को बाधित करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने सदन में तख्तियां लाने के लिए नहीं भेजा है और जनता इसे देख रही है।

हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11 बजकर सात मिनट पर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत बीते 21 जुलाई को हुई थी और निचले सदन में शुरुआत के छह दिन तक प्रश्नकाल नहीं चल सका, हालांकि मंगलवार और बुधवार को सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\