देश की खबरें | विपक्षी दल उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार जल्द तय करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दलों के नेता छह अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के चयन के वास्ते रविवार को दिल्ली में बैठक करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचक मंडल का गणित सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में मान जा रहा है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई विपक्षी दलों के नेता छह अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के चयन के वास्ते रविवार को दिल्ली में बैठक करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचक मंडल का गणित सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में मान जा रहा है।

बैठक अपराह्न तीन बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी, जिसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपा) सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के विपरीत उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार घोषित करने से पहले समान विचारधारा वाले गैर-भाजपा दल राजग प्रत्याशी के नाम के ऐलान का इंतजार करना चाहते थे।

दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों ने राजग द्वारा द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का ऐलान किए जाने से पहले ही यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इससे शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित कई गैर-भाजपा दलों ने बाद में सिन्हा के बजाय मुर्मू के समर्थन की घोषणा की थी।

राजग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। रविवार शाम उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी।

राजस्थान के जाट नेता धनखड़ राजस्थान और हरियाणा में चुनावी गणित को प्रभावित कर सकते हैं, जहां क्रमश: 2023 और 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\