देश की खबरें | विपक्षी दलों ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के बजट सत्र के, सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे चरण में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 13 मार्च कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के बजट सत्र के, सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे चरण में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, विपक्ष केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और अडाणी विवाद सहित कुछ अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल एवं जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, राजद के फैयाज़ अहमद, शिवसेना (उद्धव) के संजय राउत, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

तृणमूल कांग्रेस इस बैठक में शामिल नहीं हुई।

कांग्रेस सांसदों ने अपने संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की अगुवाई में अलग से बैठक की जहां सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई।

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ब्रिटेन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन पर लगातार हमले कर रही है। सत्र के दौरान इस मामले पर कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध होने की संभावना है।

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को हुई थी जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर