देश की खबरें | विपक्ष ने असम के राज्यपाल को अभिभाषण संक्षिप्त रखने के लिए बाध्य किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त विपक्ष ने बृहस्पतिवार को असम विधानसभा में अध्यक्ष के आसन के समीप आकर हंगामा किया और विभिन्न मुद्दों पर तख्तियां दिखाईं जिससे राज्यपाल जगदीश मुखी बजट सत्र के पहले दिन अपना भाषण संक्षिप्त रखने के लिए बाध्य हुए।

गुवाहाटी, 11 फरवरी संयुक्त विपक्ष ने बृहस्पतिवार को असम विधानसभा में अध्यक्ष के आसन के समीप आकर हंगामा किया और विभिन्न मुद्दों पर तख्तियां दिखाईं जिससे राज्यपाल जगदीश मुखी बजट सत्र के पहले दिन अपना भाषण संक्षिप्त रखने के लिए बाध्य हुए।

94 पन्नों के भाषण में महज तीन मिनट के बाद ही मुखी को अंतिम पैराग्राफ पढ़ने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि कांग्रेस और एआईयूडीएफ सहित विपक्ष सदन में उनके संबोधन को लगातार बाधित कर रहा था।

सदन में शुक्रवार को 2021-22 के लिए लेखानुदान पेश किया जाएगा।

विधानसभा का सत्र तीन दिनों का है।

जिस समय मुखी ने भाजपा नीत गठबंधन के सुशासन के बारे में पढ़ना शुरू किया तभी विपक्षी सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने विभिन्न मुद्दों पर तख्तियां दिखाईं और अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए।

राज्यपाल का भाषण जारी रखने के साथ विधायकों ने मुखी का ध्यान आकर्षित करने के लिए नारेबाजी जारी रखी।

राज्यपाल के सदन से जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने सूचित किया कि भाषण को पढ़ा हुआ माना जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\