देश की खबरें | विपक्ष को विकल्प पेश करने की जरूरत, प्रधानंमत्री पद का चेहरा पेश करना कोई मुद्दा नहीं: शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विकल्प मुहैया कराने को इच्छुक हैं और प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा पेश करना कोई मुद्दा नहीं है।

नयी दिल्ली, 10 जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विकल्प मुहैया कराने को इच्छुक हैं और प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा पेश करना कोई मुद्दा नहीं है।

पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह 23 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल होंगे और भाजपा के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़ने का प्रयास करेंगे।

राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पद का चेहरा हमारे सामने कोई मुद्दा नहीं है। यहां तक कि 1977 में भी किसी को प्रधानमंत्री के रूप में पेश नहीं किया गया था। जनता पार्टी चुनाव जीती और मोरारजी देसाई को प्रधानमंत्री बनाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह 1977 में हो सकता था, तो अब क्यों नहीं हो सकता? हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस देश के लोगों को भाजपा का विकल्प मुहैया कराएं।’’

पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा पेश करना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के सामने विकल्प पेश करने की जरूरत है। यदि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो हम विकल्प देने में सक्षम होंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार को खड़ा करने का सुझाव दिया गया है और इस मुद्दे पर 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पटना में होने वाली बैठक एक नई दिशा तय करेगी क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं। हम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे।’’

महाराष्ट्र में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर पवार ने कहा कि राज्य के लोग ऐसी विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर देंगे जैसा उन्होंने कर्नाटक में किया।

राकांपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठन महाराष्ट्र में माहौल खराब कर रहे हैं, जैसा कि उन्होंने भगवान ‘हनुमान’ के नाम पर कर्नाटक में किया।

पवार ने कहा, ‘‘लेकिन कर्नाटक के लोगों ने सांप्रदायिक एजेंडे को खारिज कर दिया। मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र के लोग भी इसे स्वीकार नहीं करेंगे।’’

सोशल मीडिया पर उन्हें मिल रही धमकियों को लेकर पवार ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि वह अपना काम ईमानदारी से करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू