देश की खबरें | हथकड़ी पहनकर विपक्षी नेताओं ने किया प्रदर्शन, भारतीय प्रवासियों से अनुचित व्यवहार का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने अमेरिका से 100 से अधिक अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भेजे जाने और उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, छह फरवरी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने अमेरिका से 100 से अधिक अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भेजे जाने और उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और विरोध प्रदर्शन में शामिल कई अन्य विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में हथकड़ी पहन रखी थी।

उन्होंने ‘देश का अपमान नहीं सहेंगे’ और ‘मोदी सरकार हाय हाय’ के नारे लगाए।

विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थीं। इनमें से कुछ तख्तियों पर ‘हर हिंदुस्तानी का स्वाभिमान यही, न्याय दो जंजीर नहीं’ लिखा हुआ था।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

राहुल गांधी ने अमेरिका से वापस भेजे एक प्रवासी हरविंदर के बयान का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया जिसमें वह यह कहते सुने जा सकते हैं कि 40 घंटों तक उनके हाथों में हथकड़ी लगाई गई थी और पैरों को भी जंजीर से बांधा गया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी इस व्यक्ति के दर्द को सुनिए। भारतीय गरिमा और मानवता के हकदार हैं, हथकड़ी के नहीं।’’

खरगे ने विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘‘हम, ‘इंडिया’ गठबंधन के दल भारतीय नागरिकों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। मोदी सरकार को इस निर्वासन पर एक विस्तृत बयान देना चाहिए और यह भी बताना चाहिए कि हमने अपनी धरती पर एक सैन्य विमान उतारने के बजाय भारतीयों को गरिमा और सम्मान के साथ वापस लाने के लिए अपने विमान क्यों नहीं भेजे?’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय प्रवासियों के साथ हुए व्यवहार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुत बात की गई थी कि मोदी जी और डोनाल्ड ट्रंप जी बहुत अच्छे मित्र हैं, फिर मोदी जी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उन्हें हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? यह कोई तरीका है...।’’

वाम दल के सांसदों ने भी भारतीय प्रवासियों के साथ हुए व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उनका कहना था कि भारतीय प्रवासियों के साथ ‘‘अमानवीय’’ व्यवहार किया गया।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका से 104 ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है।

तस्वीरों में भारत वापस भेजे गए लोगों के हाथों में हथकड़ी देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी