विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय मूल के विपक्षी नेता को संसद में झूठ बोलने का दोषी पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारतीय मूल के विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह को सोमवार को संसदीय समिति के समक्ष झूठी गवाही देने का दोषी पाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 17 फरवरी सिंगापुर में भारतीय मूल के विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह को सोमवार को संसदीय समिति के समक्ष झूठी गवाही देने का दोषी पाया गया।

इस फैसले के तहत उन्हें संसद से अयोग्य घोषित किया जा सकता है और इस वर्ष आम चुनाव लड़ने से भी अयोग्य ठहराया जा सकता है।

उप प्रधान जिला न्यायाधीश ल्यूक टैन ने अपने फैसले में सिंह को दोषी ठहराया।

सिंह के खिलाफ आरोप उनकी पार्टी के एक पूर्व सांसद रईस खान के मामले से निपटने के तरीके से संबंधित हैं। खान ने एक अन्य मामले में संसद से झूठ बोला था।

सिंह (48) पर 10 दिसंबर और 15 दिसंबर 2021 को खान के मामले की जांच के दौरान विशेषाधिकार समिति (सीओपी) को जानबूझकर दो झूठे जवाब देने का आरोप था।

यह मामला संसद में खान के झूठे दावे से निपटने के सिंह के तरीके से जुड़ा है। खान ने झूठा दावा किया था कि वह यौन उत्पीड़न की पीड़िता के साथ थाने गए थे।

सिंह को इस आरोप के लिए तीन साल तक की जेल, 7,000 सिंगापुर डॉलर (5,290 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। सिंह पर मुकदमा चार महीने पहले शुरू हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\