देश की खबरें | विपक्ष केवल आपदा पर्यटन कर रहा है: आदित्य ठाकरे

ठाणे, 11 जुलाई महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता कोरोना वायरस महामारी के समय “आपदा पर्यटन” कर रहे हैं।

नगर निगम द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के वास्ते ठाकरे ने जिले के कल्याण क्षेत्र का दौरा किया।

यह भी पढ़े | अमिताभ और अभिषेक बच्चन को हुआ कोरोना, नानावटी अस्पताल में भर्ती, इन नेताओं ने स्वस्थ होने की मांगी दुआ.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हम लोगों को स्वस्थ रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं लेकिन विपक्ष यहां आपदा पर्यटन में व्यस्त है।”

कुछ दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की आलोचना की थी।

यह भी पढ़े | बॉलीवुड के दिगग्ज कलाकार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में कराए गए भर्ती.

ठाकरे ने अधिकारियों से कहा कि संक्रमण के मामले बढ़ने पर घबराने की जरूरत नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)