ताजा खबरें | ‘बांटो, राज करो और मूर्ख बनाओ’ की राजनीति कर रहा है विपक्ष : शिवसेना सांसद

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. शिवसेना के सांसद नरेश गणपत म्हास्के ने सोमवार को कांग्रेस नीत विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि

नयी दिल्ली, 29 जुलाई शिवसेना के सांसद नरेश गणपत म्हास्के ने सोमवार को कांग्रेस नीत विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि

वे अंग्रेजों से भी आगे जाकर ‘बांटो, राज करो और मूर्ख बनाओ’ की राजनीति कर रहे हैं।

लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए महाराष्ट्र के ठाणे से सांसद म्हास्के ने कहा कि अंग्रेज तो ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति करते थे लेकिन विपक्ष उनसे आगे बढ़कर ‘बांटो, राज करो और मूर्ख बनाओ’ की राजनीति कर रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के एक परिवार को ही पूरा देश मान लिया है।

भाजपा के राजू बिस्ता ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पहली बार बजट में चाय बागान की बात हुई है जिसके लिए उत्तर बंगाल और असम की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दे रही है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में अनेक क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\