देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' हताश है, लोकसभा चुनाव में उसकी हार निश्चित : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इसका एकमात्र निष्कर्ष यह है कि उन्होंने 'औपचारिक और राजनीतिक' रूप से उनके 'लेने और देने' (गिव एंड टेक) के सिद्धांत को स्वीकार कर लिया है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इसका एकमात्र निष्कर्ष यह है कि उन्होंने 'औपचारिक और राजनीतिक' रूप से उनके 'लेने और देने' (गिव एंड टेक) के सिद्धांत को स्वीकार कर लिया है।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 'तथाकथित विपक्षी गठबंधन' की तीसरी बैठक में किसानों, महिलाओं और बच्चों की चिंताओं को दूर करने की कोई रणनीति नहीं थी।

उन्होंने कहा, ''भारत के विकास के लिए कोई दूरदर्शिता नहीं थी, गरीबों के उत्थान के लिए कोई खाका नहीं था... तथाकथित विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक में आतंकवाद, कट्टरपंथ और अलगाववादी ताकतों से भारत को होने वाले खतरे को भी स्वीकार नहीं किया गया।"

भाजपा नेता ने कहा, ''न तो गठबंधन के किसी संयोजक की घोषणा की गई और न ही कोई समिति गठित की गई।"

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं क्योंकि वे सत्ता के लिए 'बेताब' हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि मुंबई में हुई बैठक का एकमात्र निष्कर्ष यह निकला कि विपक्षी दलों ने 'लेने और देने' के उनके सिद्धांत को औपचारिक और राजनीतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दृष्टिकोण और नीति के कारण सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने अपनी सरकार द्वारा लागू किए गए कई कल्याणकारी और विकास कार्यक्रमों को रेखांकित किया है।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत तथाकथित विपक्षी गठबंधन और उसके सहयोगियों के पास न तो कोई नीति है, न ही कोई नीयत है और न ही कोई कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, ''विपक्षी दल कोई विकल्प पेश नहीं कर सके... उनका एकमात्र विषय (प्रधानमंत्री) मोदी को ज्यादा से ज्यादा गाली देना है। उनकी एकमात्र प्रतिस्पर्धा इस बात पर है कि मोदी को कोसने और गाली देने में कौन किससे आगे है।"

विपक्षी दलों के गठबंधन ने शुक्रवार को 2024 का लोकसभा चुनाव 'जहां तक संभव हो' साथ मिलकर लड़ने और 'लेने और देने' की भावना के साथ सीटों के बंटवारे की व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरा करने का संकल्प लिया।

'इंडिया' पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा, "इस गठबंधन के लोग लेने और देने की से बहुत परिचित हैं। उनकी पूरी राजनीति लेने और देने पर आधारित है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट