Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बड़ा बयान, कहा- रांची में शांति में खलल डालने के लिए अवसरवादी ताकतों ने सुनियोजित साजिश रची

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर चतरा के संवेदनशील इलाकों में दंगा रोधी बलों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षाबलों को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहने को कहा है.

रांची हिंसा (Photo: ANI)

जमशेदपुर: झारखंड (Jharkhand) के मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने शनिवार को लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि राजधानी रांची (Ranchi) में शांति और सौहार्द में खलल डालने के लिए कुछ ‘‘अवसरवादी ताकतों’’ ने सुनियोजित साजिश रची. स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) के हवाले से एक अधिकारी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि राज्य के शांतिप्रिय लोग ऐसी ताकतों के नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे. Ranchi Violence: रांची में हिंसा में दो की मौत, भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

उन्होंने कहा कि पुलिस शांति बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि पलामू, चतरा और पूर्वी सिंहभूम का जिला प्रशासन रांची में हुई हिंसा के बाद से अलर्ट पर है.

रांची में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर है. पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि नागरिक और पुलिस अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि ‘‘बाहरी ताकतों’’ के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश जारी किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर चतरा के संवेदनशील इलाकों में दंगा रोधी बलों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षाबलों को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहने को कहा है.

उन्होंने कहा कि इस्पात शहर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त तेज की गई है. पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार को रांची में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट