खेल की खबरें | पश्चिम क्षेत्र के खिलाफ जीत के लिए 501 रन का पीछा करते हुए मध्य क्षेत्र को लगे शुरूआती झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पृथ्वी साव की आक्रामक 142 रन की पारी के साथ हेत पटेल (67) और अरमान जाफर (49) के उपयोगी योगदान से पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 371 रन बनाकर मध्य क्षेत्र को जीत के लिए 501 रनों का लक्ष्य दिया।

कोयंबटूर, 17 सितंबर पृथ्वी साव की आक्रामक 142 रन की पारी के साथ हेत पटेल (67) और अरमान जाफर (49) के उपयोगी योगदान से पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 371 रन बनाकर मध्य क्षेत्र को जीत के लिए 501 रनों का लक्ष्य दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक मध्य क्षेत्र ने 33 रन पर दो विकेट गंवा अपनी मुश्किलें बढ़ा ली। टीम ने 9.2 ओवर के अंदर सलामी बल्लेबाजों हिमांशु मंत्री (18) और यश दुबे (14) के विकेट गंवा दिये।

इससे पहले पश्चिम क्षेत्र ने तीन विकेट पर 130 रन से दिन की शुरुआत की। साव इस समय 104 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह अपनी पारी को 142 रन तक पहुंचने के बार कर्ण शर्मा की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 140 गेंद की पारी में 15 चौके और चार छक्के जड़े।

साव के आउट होने के बाद जाफर और पटेल ने मध्य क्षेत्र के गेंदबाजों को परेशान करना जारी रखा।

इन दोनों के अलावा शम्स मुलानी (29), अतीत सेठ (20) और तनुष कोटियान (28) ने निचले क्रम में उपयोगी योगदान देकर टीम के स्कोर को 371 रन तक पहुंचाया।

मध्य क्षेत्र के लिए कुमार कार्तिकेय सबसे सफल गेंदबाज रहे। बायें हाथ के इस गेंदबाज ने 105 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में भी पांच विकेट लिये थे।

इस चार दिवसीय मैच के शुरुआती दो दिनों में पश्चिम क्षेत्र के पहली पारी में 257 रन के जवाब में मध्य क्षेत्र की पहली पारी 128 रन पर सिमट गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े