देश की खबरें | नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है’, इसलिए वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।”

मालाखेड़ा (अलवर), 19 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है’, इसलिए वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।”

एक बड़ी जनसभा को यहां संबोधित करते हुए गांधी ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से कहा,“नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “आपका बाजार नफरत का है, मेरी दुकान मोहब्बत की है।”

गांधी ने कहा कि भाजपा नेताओं को भी “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने” के लिए आगे आना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, “अंत में उन्हें यही करना पड़ेगा क्योंकि हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं।”

सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।

गांधी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय योजना की खुलकर प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\