जरुरी जानकारी | ओपेक के महासचिव मोहम्मद बरकिंडों का निधन, कार्यकाल में बचे थे तीन सप्ताह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नाइजीरिया के पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ओपेक के महासचिव बरकिंडो का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। वियना स्थित ओपेक ने उनके निधन पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

नाइजीरिया के पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ओपेक के महासचिव बरकिंडो का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। वियना स्थित ओपेक ने उनके निधन पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

नाइजीरिया की नेशनल पेट्रोलियम कंपनी लि. के प्रबंध निदेशक मेले क्यारी ने बरकिंडो की मौत की खबर को ट्वीट किया।

उन्होंने कहा, ‘‘बरकिंडो की मृत्यु उनके परिवार, सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएनपीसी, हमारे देश नाइजीरिया, ओपेक और वैश्विक ऊर्जा समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।’’

नाइजीरिया के बरकिंडो अगस्त, 2016 से कच्चे तेल के ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे थे।

ओपेक के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने समूह का अच्छा मार्गदर्शन किया था। उन्होंने ओपेक के विभिन्न सदस्यों को एकजुट रखने में भी भूमिका निभाई।

ओपेक का प्रतिनिधित्व करने वाली उनकी भूमिका पिछले वर्षों में जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयास के बीच और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई।

ऊर्जा बदलाव को लेकर बातचीत में ऊर्जा उद्योग के लिए एक बड़ी भूमिका के पक्ष में वकालत करने के लिए बरकिंडो ने अपने मंच का उपयोग किया।

बरकिंडो ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले नाइजीरिया में एक ऊर्जा सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारा उद्योग अब कई मोर्चों पर बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है और इससे हमारी निवेश क्षमता को अभी और समय तक खतरा है।”

ओपेक के प्रमुख के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल तीन सप्ताह में यानी 31 जुलाई को समाप्त होने वाला था। वह 2016 से इस पद पर थे।

नाइजीरिया के पूर्वी शहर योला में जन्मे बरकिंडो ने 1982 में नाइजीरियाई खनन निगम के साथ अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने नाइजीरिया की नेशनल पेट्रोलियम निगम में दो दशक से अधिक समय तक कई भूमिकाएं निभाईं। बरकिंडो इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भी रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now