नाइजीरिया के पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ओपेक के महासचिव बरकिंडो का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। वियना स्थित ओपेक ने उनके निधन पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
नाइजीरिया की नेशनल पेट्रोलियम कंपनी लि. के प्रबंध निदेशक मेले क्यारी ने बरकिंडो की मौत की खबर को ट्वीट किया।
उन्होंने कहा, ‘‘बरकिंडो की मृत्यु उनके परिवार, सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएनपीसी, हमारे देश नाइजीरिया, ओपेक और वैश्विक ऊर्जा समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।’’
नाइजीरिया के बरकिंडो अगस्त, 2016 से कच्चे तेल के ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे थे।
ओपेक के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने समूह का अच्छा मार्गदर्शन किया था। उन्होंने ओपेक के विभिन्न सदस्यों को एकजुट रखने में भी भूमिका निभाई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY