देश की खबरें | केवल उद्धव और राज ठाकरे गठबंधन पर फैसला कर सकते हैं : संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच संभावित गठबंधन पर निर्णय उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करेंगे और इस मुद्दे पर किसी अन्य की ओर से टिप्पणी अनुचित है। शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 जून शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच संभावित गठबंधन पर निर्णय उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करेंगे और इस मुद्दे पर किसी अन्य की ओर से टिप्पणी अनुचित है। शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने रविवार को यह जानकारी दी।

राउत का बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (उबाठा) के नेता राज ठाकरे को संकेत भेज रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मनसे के अध्यक्ष ने हाल ही में मुंबई के एक होटल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, जिससे उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें शुरू हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थक से आलोचक बने मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ को समर्थन दिया था।

राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गठबंधन पर फैसला लेने वाले केवल उद्धव और राज ही हैं।

शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया, ‘‘मनसे के जो लोग गठबंधन के खिलाफ बोल रहे हैं, वे राजनीति में देर से आए हैं। दूसरे क्या कहते हैं, उसका कोई महत्व नहीं है। मैंने ठाकरे बंधुओं को कई वर्षों तक करीब से देखा है। मैं जानता हूं कि क्या होने वाला है और क्या नहीं। मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता।’’

वह मनसे नेता संदीप देशपांडे द्वारा शिवसेना (उबाठा) की आलोचना पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

राउत ने कहा, ‘‘गठबंधन पर फैसला राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे द्वारा नेता और भाई के तौर पर लिया जाएगा।’’

इस वर्ष के अंत में होने वाले संभावित नगर निकाय चुनावों से पहले ठाकरे बंधुओं के बीच संभावित सुलह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

करीब दो दशक पहले अलग-अलग रास्ता अख्तियार करने वाले ठाकरे भाइयों ने हाल में कुछ बयान दिये थे जिससे संकेत मिला कि वे ‘‘मामूली मुद्दों’’ को नजरअंदाज करके हाथ मिला सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी