खेल की खबरें | क्यूरेटर ही दे सकते हैं इसका जवाब, एकाना की पिच पर बोले म्हाम्ब्रे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिये बनाई गई पिच के बारे में क्यूरेटर ही जवाब दे सकते हैं ।

लखनऊ, 30 जनवरी भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिये बनाई गई पिच के बारे में क्यूरेटर ही जवाब दे सकते हैं ।

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस श्रृंखला के लिये बनाई गई पिचों की आलोचना की है । लखनऊ में न्यूजीलैंड टीम आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी और भारत भी एक गेंद बाकी रहते ही जीत दर्ज कर पाया ।

म्हाम्ब्रे ने मैच के बाद कहा ,‘‘ पिच के बारे में सवाल का जवाब क्यूरेटर ही दे सकते हैं । हमें पता था कि यह चुनौतीपूर्ण होगा और शुक्र है कि हमने मैच पर नियंत्रण बनाये रखा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ 120 . 130 का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता था । हमने उन्हें 99 रन पर रोका जो हासिल किये जाने लायक स्कोर था ।’’

उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ की । भारत ने अतिरिक्त स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल को उतारने के लिये तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बाहर रखा । चहल ने दो ओवर में चार रन देकर एक विकेट लिया ।

म्हाम्ब्रे ने कहा ,‘‘ हमें लगा था कि अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत होगी और इसीलिये चहल को रखा गया । उसने शानदार गेंदबाजी की ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू