देश की खबरें | भारत को सरकार नहीं, नागरिक ही विकसित राष्ट्र बना सकते हैं: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केवल नागरिक ही भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बना सकते हैं, न कि राज्य या केंद्र सरकारें।

वेरावल (गुजरात), एक दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केवल नागरिक ही भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बना सकते हैं, न कि राज्य या केंद्र सरकारें।

वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले माह शुरू की गई ‘विकासित भारत संकल्प यात्रा’ के स्वागत के लिए गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर के पास चंदुवाव गांव में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।

शाह ने कहा, ‘‘सरकार, चाहे वह राज्य की हो या केंद्र की, भारत को एक विकसित देश नहीं बना सकती। केवल 130 करोड़ नागरिक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बना सकते हैं।’’

शाह ने कहा कि ‘विकासित भारत संकल्प यात्रा’ 70 करोड़ जरूरतमंद नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का एक प्रयास है और अधिकारियों से सभी योजनाओं का लाभ 100 फीसदी लाभर्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखने का आग्रह किया ताकि कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे।

शाह ने कहा कि छोटे और गरीब किसानों को अब ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना के तहत हर साल छह हजार रुपये मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कई सरकारों ने वोट पाने के लिए कृषि ऋण माफी का वादा किया था, लेकिन यह नरेन्द्र मोदी ही थे जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि 2.5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार द्वारा दिए गए छह हजार रुपये से खाद, बीज और कीटनाशक की लागत पूरी हो जाएगी।’’

शाह ने कहा, ‘‘हम भारत को तभी विकसित देश कह सकते हैं जब हम विकसित हो जाएंगे। हमने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि कोई भी पीछे न रह जाए। इसीलिए यह यात्रा 26 जनवरी तक देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाएगी ताकि जो लोग अभी तक कवर नहीं हुए हैं वे फॉर्म भरकर इन योजनाओं के लिए अपना पंजीकरण करा सकें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड