देश की खबरें | भारत के महज 39 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर और 22 प्रतिशत में इंटरनेट कनेक्शन : यूडाइस रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइस प्लस) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2019-20 में देश के महज 39 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर और सिर्फ 22 प्रतिशत में इंटरनेट कनेक्शन था।

नयी दिल्ली, 29 जून एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइस प्लस) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2019-20 में देश के महज 39 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर और सिर्फ 22 प्रतिशत में इंटरनेट कनेक्शन था।

रिपोर्ट के अनुसार, 2019-20 में देश के 90 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों में हाथ धोने की सुविधा थी और 2012-13 के मुकाबले बहुत बेहतर स्थिति है जब महज 36.3 प्रतिशत स्कूलों में ऐसी सुविधा हुआ करती थी।

उसमें कहा गया है, ‘‘2019-20 में देश के करीब 39 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर हैं और यह पिछले साल के मुकाबले छह प्रतिशत से ज्यादा है। वहीं इस अवधि में देश में 22 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन है, जो पिछले साल के मुकाबले 3.5 प्रतिशत बेहतर है।’’

इस अवधि (2019-20) में 83 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों में बिजली आपूर्ति हो रही थी जो पिछले साल (2018-19) के मुकाबले करीब-करीब सात प्रतिशत बेहतर है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘2012-13 में करीब 54.6 प्रतिशत स्कूलों में बिजली आपूर्ति हो रही थी। 2019-20 में देश के 84 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों में पुस्तकालय/पठन कक्षों की व्यवस्था थी जो पिछले साल के मुकाबले करीब चार प्रतिशत बेहतर है। 2012-13 में करीब 69.2 प्रतिशत स्कूलों में पुस्तकालय और ऐसे ही कक्ष थे।’’

एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यूडाइस) को 2012-13 में शिक्षा मंत्रालय ने शुरू किया था। मंत्रालय ने इसमें प्राथमिक शिक्षा के लिए बने डीआईएसई और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए बनी एसईएमआईएस को एकसाथ मिलाकर एकीकृत प्रणाली बनायी।

एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइस प्लस) यूडाइस का उन्नत संस्करण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड