विदेश की खबरें | ऑनलाइन रोमांस धोखाधड़ी : अनुसंधानकर्ताओं ने ठगों के हथकंडों के बारे में बताया, बचाव के उपाय सुझाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आर्लिंग्टन, छह अगस्त (द कन्वरसेशन) नेटफ्लिक्स पर प्रसारित वृत्तचित्र ‘द टिंडर स्विंडलर’ में दिखाया गया है कि पीड़ितों ने किस तरह कुख्यात ठग साइमन लेविएव का पर्दाफाश किया, जिसने डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ पर खुद को एक अमीर हीरा कारोबारी बताकर कई महिलाओं को अपने प्यार के झाल में फंसाया था और उनसे लाखों डॉलर ठगे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आर्लिंग्टन, छह अगस्त (द कन्वरसेशन) नेटफ्लिक्स पर प्रसारित वृत्तचित्र ‘द टिंडर स्विंडलर’ में दिखाया गया है कि पीड़ितों ने किस तरह कुख्यात ठग साइमन लेविएव का पर्दाफाश किया, जिसने डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ पर खुद को एक अमीर हीरा कारोबारी बताकर कई महिलाओं को अपने प्यार के झाल में फंसाया था और उनसे लाखों डॉलर ठगे थे।

डेटिंग ऐप पर धोखाधड़ी करने वाले लेविएव जैसे अपराधी भावनात्मक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाकर उनका भरोसा जीतते हैं और उनसे आर्थिक लाभ हासिल करते हैं।

इंटरनेट ने डेटिंग के तरीके में बड़ा बदलाव किया है और कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद अपने आदर्श साथी को खोजने के लिए डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले अमेरिकी वयस्कों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

इन ऐप के कारण प्रेमियों के लिए एक-दूसरे से बातचीत करना सुविधाजनक हो गया है, लेकिन इनकी वजह से ऑनलाइन रोमांस से जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। अपराधी फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं और पैसे ऐंठने के लिए किसी झूठी तत्काल आवश्यकता का हवाला देते हैं।

संघीय व्यापार आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में लगभग 70,000 अमेरिकी ऑनलाइन रोमांस से जुड़ी धोखाधड़ी के शिकार हुए और उनसे कुल 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक राशि ठगी गई।

ऐसे मामलों में अपराधी सोच-समझकर बनाई गई ऑनलाइन सोशल इंजीनियरिंग तकनीक के जरिये लोगों को ठगते हैं। कोई मनोवैज्ञानिक रणनीति बनाकर लोगों से काम कराने या उनसे गोपनीय जानकारी हासिल करने को ‘सोशल इंजीनियरिंग’ कहते हैं।

मैंने और जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा एवं यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के मेरे सहयोगियों ने यह समझने का प्रयास किया कि ये ठग कैसे काम करते हैं, किन बातों के आधार पर वे अपनी रणनीति बदलते हैं और लोग खुद को उनके जाल में फंसने से कैसे बचा सकते हैं?

ऑनलाइन रोमांस से जुड़ी धोखाधड़ी करने के तरीके

-यह कोई संयोग नहीं होता। इसकी रणनीति सोच-समझकर बनाई जाती है, जिसके कई चरण होते हैं। अनुसंधान में पांच चरण की पहचान की गई है :

आकर्षक प्रोफाइल बनाकर पीड़ितों को फंसाना।

पीड़ितों से आत्मीय बातचीत करना।

पैसे ऐंठने के लिए संकट की स्थिति पैदा करना।

पीड़ितों को ब्लैकमेल करके ठगना।

घोटाले का खुलासा करना।

मैंने और मेरे सहयोगी वोल्कन तोपल्ली ने अपने पहले के अध्ययन में वेबसाइट ‘स्टॉप-स्कैमर डॉट कॉम’ के पीड़ितों का विश्लेषण किया था।

हमारे अनुसंधान से पता चला कि ठग पीड़ितों से पैसा ठगने के लिए विभिन्न सोशल इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। वे पीड़ितों के संवाद करने के तरीके पर विशेष ध्यान देते हैं और उनके जवाब के आधार पर अपनी रणनीति बनाते हैं।

रोकना या बढ़ावा देना

-सड़क पर लूटपाट करने वालों की तरह ऑनलाइन रोमांस के जरिये धोखाधड़ी करने वाले लोग भी कई प्रकार के स्थितिजन्य संकेतों से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित हो सकते हैं। ये संकेत उन्हें बढ़ावा देने या उन्हें रोकने दोनों का काम कर सकते हैं।

धोखेबाजों को रोकने वाला एक संदेश यह है, ‘‘मुझे पता है कि तुम निर्दोष लोगों को ठग रहे हो। मेरे एक मित्र को भी हाल में इसी अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया और अब वह पांच साल के कारावास की सजा भुगत रहा है। तुम्हें यह काम छोड़ देना चाहिए, ताकि तुम्हारा भी यही हश्र न हो।’’

धोखाधड़ी करने वालों को ‘ब्लॉक’ करना

-ऐसा करके ऑनलाइन रोमांस संबंधी धोखाधड़ी से बचने में मदद मिल सकती है।

अपने प्रयोगात्मक निष्कर्षों में मेरा और मेरे सहकर्मियों का सुझाव है कि ऑनलाइन ऐप, विशेष रूप से डेटिंग ऐप चेतावनी संदेश दें।

उदाहरण के लिए संभावित पीड़ितों को सचेत करने और ठगों को रोकने के लिए बातचीत में ‘‘धन’’ और ‘‘बैंक’’ जैसे शब्दों की पहचान करने के लिए विज्ञान एल्गॉरिदम लागू किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\