जरुरी जानकारी | मूंग, उड़द, सोयाबीन, मूंगफली खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन 27 अक्टूबर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान राज्य सरकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड (राजफैड) द्वारा मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली की समर्थन मूल्‍य पर खरीद के लिये ऑनलाइन पंजीकरण 27 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

जयपुर, 25 अक्टूबर राजस्थान राज्य सरकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड (राजफैड) द्वारा मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली की समर्थन मूल्‍य पर खरीद के लिये ऑनलाइन पंजीकरण 27 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि 879 खरीद केंद्रों पर मूंग, उड़द एवं सोयाबीन की खरीद एक नवंबर से तथा मूंगफली की खरीद 18 नवंबर से शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मूंग के लिए 363, उड़द के लिए 166, मूंगफली के 267 एवं सोयबीन के लिए 83 खरीद केंद्र खोले गए हैं। इसमें से 419 केंद्र क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर तथा 460 ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर बनाए गए हैं।

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था ई-मित्र के जरिए की गई है। खरीद केंद्रों पर सुबह नौ बजे से सायं सात बजे तक पंजीकरण होगा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीद का लक्ष्य मूंग के लिए 3.02 लाख टन, उडद के लिए 62,508 टन, मूंगफली के लिए 4.65 लाख टन तथा सोयाबीन के लिए 3.61 लाख टन तय किया है। मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपये, उड़द का 6600 रुपये, मूंगफली का 5850 रुपये एवं सोयाबीन का 4300 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार किसान पंजीयन कराते समय यह सुनिश्चित कर लें कि पंजीकृत मोबाइल नंबर जन आधार कार्ड से जुड़ा हो, ताकि समय पर तुलाई की सूचना मिल सके। उन्होंने बताया कि किसानों की मदद के लिए 27 अक्टूबर से एक हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6001 की शुरुआत भी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\