देश की खबरें | सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारों से मुक्ति के लिए ऑनलाइन अस्पताल प्रबंधन प्रणाली बन रही है: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली पर काम चल रहा है और एक साल में यह पूरा हो जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली पर काम चल रहा है और एक साल में यह पूरा हो जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दादा देव मातृ अस्पताल के लिए एक मोबाइल ऐप और एक वेब आधारित ओपीडी पंजीकरण प्रणाली की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य अस्पतालों को भी इस प्रणाली को अपनाना चाहिए।

यह भी पढ़े | CWC Meeting For New Congress President: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा- सोनिया गांधी करती रहें पार्टी का नेतृत्व.

उन्होंने कहा, ‘‘महिला मरीजों को लंबी कतारों में अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है और अब वे पंजीकरण करा सकती हैं और इस ऐप के जरिए डॉक्टर से मिलने का समय ले सकती हैं। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए भीड़भाड़ नहीं होनी चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के जरिए अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिकों और पॉलीक्लीनिकों को एकीकृत कर रही है और यह प्रक्रिया एक साल के भीतर पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़े | Uma Bharti Taunt on Congress: कांग्रेस पर बीजेपी नेता उमा भारती ने कसा तंज, कहा ‘संकट में है गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व’.

उन्होंने कहा कि जैसे ही इस प्रणाली बन जाएगी, वैसे ही सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारों और भीड़ से मुक्ति मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दादा देव अस्पताल में बिस्तर क्षमताओं को 106 से बढ़ाकर 281 किया जा रहा है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी