जरुरी जानकारी | ओएनजीसी का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 11,948.02 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,238.10 करोड़ रुपये था।

यह अप्रैल-जून तिमाही के मुनाफे 8,938.10 करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद सरकार द्वारा अप्रत्याशित लाभ पर कर में कमी करने की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

ओएनजीसी ने दूसरी तिमाही में 7,829.51 करोड़ रुपये के सांविधिक शुल्क का भुगतान किया, जो पिछले साल समान तिमाही में 10,791.09 करोड़ रुपये और इस साल अप्रैल-जून तिमाही में 9,771.95 करोड़ रुपये था।

सरकार कच्चे तेल के घरेलू उत्पादकों पर अप्रत्याशित लाभ कर लगाती है।

जुलाई-सितंबर में कंपनी को कच्चे तेल के उत्पादन पर प्रति बैरल 78.33 डॉलर प्राप्त हुए। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को एक बैरल तेल पर 84.84 डॉलर प्राप्त हुए थे। इस दौरान ओएनजीसी की उत्पादित गैस का दाम 6.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट पर स्थिर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\