जरुरी जानकारी | ओएनजीसी केजी ब्लॉक से मई में कच्चे तेल का उत्पादन शुरू करेगी, गैस अगले साल से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के कृष्णा-गोदावरी बेसिन की केजी-डी5 परियोजना से कच्चे तेल का उत्पादन इस साल मई में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं क्षेत्र से गैस उत्पादन एक साल बाद शुरू होगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के कृष्णा-गोदावरी बेसिन की केजी-डी5 परियोजना से कच्चे तेल का उत्पादन इस साल मई में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं क्षेत्र से गैस उत्पादन एक साल बाद शुरू होगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओएनजीसी केजी-डीब्ल्यूएन-98/2 ब्लॉक के क्लस्टर-दो क्षेत्र से उत्पादन जून, 2019 में ही शुरू करने वाली थी, जबकि कच्चे तेल का उत्पादन मार्च, 2020 से शुरू होना था।

ओएनजीसी के निदेशक (उत्पादन) पंकज कुमार ने कहा कि कृष्णा गोदावरी बेसिन में स्थित इस परियोजना के लिए एक उत्पादन इकाई (एफपीएसओ) पहले ही स्थापित की जा चुकी है। इसका इस्तेमाल कच्चे तेल के उत्पादन के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि यहां से तेल उत्पादन मई में शुरू हो जाना चाहिए।’

कंपनी को पहले तेल उत्पादन की शुरुआत नवंबर 2021 में करनी थी। इसे टालकर 2022 की तीसरी तिमाही और अब मई, 2023 किया गया है। वहीं गैस उत्पादन का लक्ष्य पहले, मई 2021, फिर मई, 2023 और अब मई, 2024 किया गया है।

कंपनी का कहना है कि कोविड महामारी के कारण अनुबंध एवं आपूर्ति संबंधी अड़चनों से यह लक्ष्य समय पर हासिल नहीं किया जा सका।

इस ब्लॉक से वर्तमान में प्रतिदिन 17 लाख मानक घनमीटर गैस का उत्पादन हो रहा है।

कुमार ने कहा, ‘‘हम शुरुआत में 10,000 से 12,000 बैरल प्रतिदिन का उत्पादन करेंगे और दो-तीन माह में इसे बढ़ाकर प्रतिदिन 45,000 बैरल किए जाने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक से सीमित मात्रा में गैस भी निकल रही है लेकिन वास्तविक रूप से गैस उत्पादन मई, 2024 में ही शुरू हो पाएगा। उस समय इस ब्लॉक से प्रतिदिन 70-80 लाख घन मीटर गैस का उत्पादन होने की उम्मीद है।

कुमार ने कहा कि कंपनी को अगले वित्त वर्ष 2023-24 में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट को रोकने की उम्मीद है, जबकि प्राकृतिक गैस के उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी