जरुरी जानकारी | ओएनजीसी ने चौथी तिमाही में 6,734 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान तेल की ऊंची कीमतों और अन्य आय के कारण उसका शुद्ध लाभ 6,734 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 25 जून सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान तेल की ऊंची कीमतों और अन्य आय के कारण उसका शुद्ध लाभ 6,734 करोड़ रुपये रहा।

ओएनजीसी द्वारा जारी बयान के अनुसार जनवरी-मार्च 2020 में कंपनी को 3,214.41 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

ओएनजीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार ने एक निवेशक वार्ता में कहा कि कंपनी को जनवरी-मार्च में उत्पादित और बेचे गए कच्चे तेल के प्रत्येक बैरल के लिए 58.05 अमेरिकी डॉलर का मूल्य मिला, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 49.01 अमेरिकी डॉलर था।

इसके अलावा कंपनी ने आलोच्य तिमाही में 2,613 करोड़ रुपये का अन्य लाभ दर्ज करते हुए नुकसान के रुझान को पलट दिया।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ में वृद्धि की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है।

कुमार ने कहा कि महामारी के कारण हुए व्यवधान के कारण बीते वर्ष ओएनजीसी का कच्चे तेल का उत्पादन 3.5 प्रतिशत घटकर 225.3 लाख टन रहा।

इसी तरह गैस उत्पादन भी 8.4 प्रतिशत घटकर 22.81 अरब घन मीटर (बीसीएम) रहा।

उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के लिए कंपनी ने 225.6 लाख टन कच्चे तेल के उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष के समान ही है, हालांकि इस दौरान गैस उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस