जरुरी जानकारी | ओएनजीसी ने दूसरी तिमाही में किसी भी कंपनी के मुकाबले सर्वाधिक 18,347 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान उसने किसी भी भारतीय कंपनी के मुकाबले सर्वाधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने कहा कि निचले कर की व्यवस्था को अपनाने की वजह से उसे एकबारगी कर लाभ हुआ है, जिससे उसका मुनाफा ऊंचाई पर पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान उसने किसी भी भारतीय कंपनी के मुकाबले सर्वाधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने कहा कि निचले कर की व्यवस्था को अपनाने की वजह से उसे एकबारगी कर लाभ हुआ है, जिससे उसका मुनाफा ऊंचाई पर पहुंच गया है।

ओएनजीसी ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितंबर के दौरान उसका शुद्ध लाभ 18,347.73 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,757.77 करोड़ रुपये था।

यह देश में किसी भी कंपनी का अब तक का सर्वाधिक तिमाही शुद्ध लाभ है।

गौरतलब है कि कंपनी ने पूरे 2020-21 वित्त वर्ष में 11,246.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

इससे पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने जनवरी-मार्च 2013 में 14,512.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में ओएनजीसी ने 22,682.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,254.35 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में तेल की ऊंची कीमतों और 8,541 करोड़ रुपये के एकमुश्त कर लाभ के चलते शुद्ध लाभ अधिक रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस