देश की खबरें | पुलिसकर्मी और बस चालक की पिटाई के मामले में व्यक्ति को एक साल की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नवी मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को 2017 में एक पुलिसकर्मी और एक बस चालक की पिटाई करने के दोषी 33 वर्षीय एक व्यक्ति को एक साल के कारावास की सजा सुनाई।

ठाणे, 29 जनवरी महाराष्ट्र में नवी मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को 2017 में एक पुलिसकर्मी और एक बस चालक की पिटाई करने के दोषी 33 वर्षीय एक व्यक्ति को एक साल के कारावास की सजा सुनाई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के आर देशपांडे ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपी सचिन प्रकाश सालुंके के खिलाफ सभी आरोपों को संदेह से परे साबित कर दिया है।

न्यायाधीश ने आरोपी पर 7,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

उन्होंने निर्देश दिया कि आरोपियों से जुर्माना राशि वसूलने के बाद पुलिसकर्मी और नवी मुंबई नगर परिवहन (एनएमएमटी) बस के चालक को 2,500-2,500 रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएं।

अतिरिक्त लोक अभियोजक ईबी धमाल ने अदालत को बताया कि 17 सितंबर, 2017 को आरोपी एनएमएमटी बस में यात्रा कर रहा था। जब बस पड़ोसी मुंबई के दादर की ओर बढ़ रही थी तो चालक ने बस रोक दी, लेकिन उसमें से कोई भी उतरा नहीं।

बाद में जब बस कुछ दूरी पार कर नवी मुंबई के कोपरा गांव के पास पहुंची तो आरोपी उठ खड़ा हुआ और उसने चालक से वाहन रोकने को कहा।

जब आरोपी को कोई जवाब नहीं मिला तो उसने कई बार घंटी बजाई और फिर चालक से झगड़ा हो गया।

बाद में आरोपियों ने बस चालक को अपशब्द कहे और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

बस में मौजूद एक यातायात पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर उनका झगड़ा रोकने की कोशिश की।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि इसके बाद आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी