Rajasthan: निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत, नौ श्रमिक घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि नौ अन्य मजदूर घायल हो गये.

Death Representative (Photo Credit: PTI)

जयपुर, 18 मई: राजस्थान के भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि नौ अन्य मजदूर घायल हो गये. थानाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया बीती रात बारिश के चलते एक निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिर गया. लेंटर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि नौ अन्य मजदूर घायल हो गये. यह भी पढ़ें: Rajasthan: जालोर जिले के पादरली गांव में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्‍या

उन्होंने बताया कि पहाडी मार्ग पर मदरसा के पास निर्माणाधीन एक अस्पताल का कार्य चल रहा था. अचानक तेज आंधी और बारिश के कारण लेंटर के नीचे लगी बल्लियां जमीन में धंस गई और लेंटर गिर गया. उन्होंने बताया कि लेंटर के नीचे दबे सभी मजदूरों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हादसे में वीर सिंह जाटव (20) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.

शर्मा ने कहा कि चार अन्य मजदूरों अजरू, कामिस, रीतू और धर्म सिंह को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें अलवर रेफर किया गया है. शर्मा ने बताया कि पांच मजदूरों इरफान, जमशेद, रमन, भाग सिंह, और कन्हैया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 288, 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड