श्रीनगर के हजरतबल में एक आतंकवादी ढेर, दो अन्य की तलाश जारी
शहर के हजरतबल इलाके में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और मौके से भागे दो अन्य आतंकवादियों की तलाश जारी है.
श्रीनगर, 10 मार्च : शहर के हजरतबल इलाके में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और मौके से भागे दो अन्य आतंकवादियों की तलाश जारी है. अधिकारियों ने कहा, ‘‘अपराह्न करीब 3:25 बजे हजरतबल दरगाह के बाहर पुलिस और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई. एक आतंकवादी मौके पर ही मारा गया.’’
उन्होंने बताया कि मौके से एक पिस्तौल बरामद हुई है. अधिकारियों ने कहा, ‘‘दो आतंकवादी हजरतबल दरगाह की ओर भागे हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.’’ यह भी पढ़ें : UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में बसपा का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘हजरतबल इलाके में श्रीनगर पुलिस ने एक आतंकवादी को मार गिराया. मुठभेड़ स्थल से भागे दो अन्य की तलाश जारी है.’’
संबंधित खबरें
Jammu and Kashmir: उधमपुर के जंगल में गुफा के पास छिपे आतंकी, सुरक्षाबलों ने ड्रोन से घेरा, अंतिम हमले की तैयारी
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: नवसारी से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; टारगेट किलिंग और ऑनलाइन कट्टरपंथ की साजिश का खुलासा
Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 16 प्रेशर आईईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Kishtwar Encounter: जैश के आतंकवादियों के साथ भीषण गोलीबारी में सेना के 8 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज
\