देश की खबरें | दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 27 वर्षीय एक मजदूर की उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 27 वर्षीय एक मजदूर की उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सनी के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक अस्पताल से व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना की सूचना मिली थी। मामले की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सनी के चचेरे भाई अनिकेत ने अपने दोस्तों श्याम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि अनिकेत ने झगड़ा होने के बाद सनी की हत्या की।

अधिकारी ने कहा, ''जांच करने पर पता चला है कि झगड़े के दौरान सनी ने अनिकेत और श्याम को धक्का दिया जिसके बाद दोनों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सनी के सीने में चाकू घोंप दिया। शव को जीटीबी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।''

अधिकारी ने बताया कि अनिकेत के खिलाफ खजूरी खास और शास्त्री पार्क पुलिस थाने में चोरी, डकैती और शस्त्र अधिनियम के 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\